दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे पर राजासर भाटियान के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। सत्तासर ओवरब्रिज के पास हुई मारपीट में एक पक्ष के तीन युवक अजय सिंह,जयपाल सिंह और मेघसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान न केवल मारपीट की गई,बल्कि हमलावरों ने स्विफ्ट कार के शीशे तोड़ डाले।
सूचना मिलने पर छत्तरगढ़ थानाधिकारी सुरेन्द्र बारूपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायलों को पहले छत्तरगढ़ अस्पताल लाया गया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन