महिला से नजदीकियां बनी मुसीबत, बीकानेर के युवक ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप
बीकानेर. युवक के वीडियो वायरल करने, बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर दस लाख रुपए ऐंठ लेने के बाद मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़त युवक के पर्चा बयान पर एक युवती व एक व्यक्ति के खिलाफ बीछवाल थाने में मामला दर्ज किया गया है। समतानगर के रहने वाले युवक श्यामसुन्दर पुत्र बनवारी लाल बिश्नोई ने बेणीसर निवासी एक महिला एवं सीकर निवासी एक शख्स पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। बीछवाल एसएचओ महेन्द्रदत शर्मा के मुताबिक़ पीडि़त ने बताया कि महिला से उसकी चार साल से जान-पहचान है।

वह उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी। कहती कि उसके पास अश्लील वीडियो है, जिसको वायरल कर देगी। पीडि़त के मुताबिक, समाज में नाम न खराब हो, इसके डर से वह लगातार आरोपी के कहे अनुसार उसे पैसे देता रहा। आरोपियों ने उससे करीब दस लाख रुपए ले लिए हैं। जब प्रार्थी ने इसका विरोध करना चाहा, तो आरोपी महिला ने कहा कि जैसे मैंने दूसरे लोगों को हनीट्रैप में फंसाया है, तेरे को भी फंसा दूंगी। पीडि़त के मुताबिक, उसने आरोपी को आईफोन व स्कूटी भी दिलवाई, जिसकी किश्तें भी वह भर रहा है। पुलिस के मुताबिक 4 मई को आरोपी महिला-पुरुष बीछवाल स्थित एक होटल में गए। यहां पर आरोपियों ने शराब पिलाई और गाली-गलौच करने लगे। आरोपियों ने फिर से पैसे की मांग की। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। धारदार हथियार से उस पर वार किए और गुप्तांग पर लात की मारी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन