पिता करवा रहे थे हैयरकटिंग, बालिका पर गिरा दरवाजा, हुई मौत
आहोर. थाना क्षेत्र के चरली में गांव में बुधवार सवेरे एक बालिका पर ग्राम पंचायत का मुख्य गेट गिरने से बालिका की मौत हो गई। बालिका उसके पिता के साथ ग्राम पंचायत के समीप स्थित हेयर कटिंग की दुकान पर बाल कटवाने के लिए आई थी। पुलिस के अनुसार बुधवार सवेरे करीब 9 बजे गांव की आठ वर्षीय कविता उसके पिता नरेश कुमार सरगरा के साथ ग्राम पंचायत के मुख्य गेट के समीप स्थित हेयर कटिंग की दुकान पर बाल कटवाने के लिए आई थी।

उसके पिता हेयर कटिंग की दुकान में बाल कटवा रहे थे तथा वह दुकान के बाहर थी। इस दौरान अचानक ग्राम पंचायत का भारी भरकम मुख्य गेट उस पर गिर गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए आहोर के राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया। बालिका कक्षा तीसरी में पढ़ती थी। उसके पिता टैक्सी चलाते हैं। ग्राम पंचायत के भारी भरकम मुख्य गेट के अचानक गिरने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए