पिता के रिटारमेंट ऑर्डर पर बेटे ने किए साइन
नोखा। बीकानेर में टीचर पिता के रिटायरमेंट ऑर्डर पर उनके प्रिंसिपल बेटे ने हस्ताक्षर किए। मामला बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र का है। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बंधड़ा के टीचर जोगाराम जाट मंगलवार को 39 साल 2 महीने 20 दिन नौकरी करने के बाद रिटायर हुए। इस दौरान उनके रिटायरमेंट ऑर्डर पर उनके बेटे श्याम सुंदर चौधरी ने हस्ताक्षर किए। जोगाराम जाट और श्याम सुंदर की जून 2016 से इस स्कूल में पोस्टिंग थी। जोगाराम केड़ली (नोखा) गांव के रहने वाले हैं। स्कूल में किए गए कामों को लेकर श्याम सुंदर चौधरी 2022 में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से भी पुरस्कृत हो चुके हैं।
जोगाराम ने बताया- 12 अक्टूबर 1985 में टीचर बना था। मेरे लिए आज का दिन बहुत गर्व का है। मैं आज अपनी राजकीय सेवा से रिटायर हुआ। ये खुशी का बात है कि मेरे बेटे ने रिटायरमेंट ऑर्डर पर साइन किए। श्याम सुंदर ने बताया- पिता के रिटायरमेंट आदेश पर साइन करना मेरे लिए भावुक पल था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन