बहू से परेशान होकर ससुर ने लगाई फांसी
बीकानेर। बागीनाडा हनुमानजी मंदिर पुजारी की आत्महत्या के मामले में बेटे की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि मेरी पत्नी की ओर दी गई मानसिक प्रताडऩा से दुखी होकर पिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को दी रिपोर्ट में गणेश रावल ने कहा है कि मेरी शादी एक साल पहले कांता से हुई थी। मेरी पत्नी ने पूरे परिवार पर मानसिक दबाव बनाये रखा था। लगभग 15-20 दिन पहले घर से झगड़कर श्रीडूंगरगढ़ चली गई।

ससुराल वालों के साथ मिलकर हमेशा मुकदमे में फंसाने की धमकी देती रहती थी। इससे आहत होकर पिता रामकुमार रावल ने फांसी लगा ली। पुलिस ने आशीष नगर गंगाशहर निवासी गणेश रावल की इस रिपोर्ट के आधार पर आईपीसी की धारा 306, 34 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। गौरतलब है कि हनुमान मंदिर के पुजारी रामकुमार रावल ने शनिवार को अपने घर में फंदे से झूलकर जान दे दी थी। सभी परिजन बाहर गए हुए थे। वे पिछले दरवाजे से अकेले घर में आये। स्कूटी पर चढ़कर जंगले में फंदा लगा झूल गए।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन