पिता-बेटी पर गाय ने किया हमला, बचाने आए युवक को पैरों से रौंदा
बीकानेर। बाइक पर बाजार से लौट रहे पिता-बेटी पर गाय ने हमला कर दिया। गाय ने सींग मार कर दोनों को बाइक से गिरा दिया। इसके बाद करीब सवा मिनट तक बेटी को पैरों से रौंदती रही। धोबी धोरा निवासी रितेश जोशी ने बताया कि यहां आज सुबह एक गाय आते-जाते लोगों को सींग मार रही थी। इसी दौरान बाजार से बाइक पर घर लौट रहे हरिशंकर शर्मा और उनकी बेटी शुचि शर्मा पर गाय ने हमला कर दिया। दोनों बाइक से गिर पड़े। इसके बाद भी गाय का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह सड़क पर पड़ी शुचि को पैरों से कुचलती रही।
हमने बचाने की कोशिश की तो गाय और भड़क गई। गली के किनारे खड़े विजेंद्र को भी गाय ने सींग मारकर गिरा दिया और पैरों तले रौंदने लगी। बड़ी मुश्किल से गाय को शांत कर दोनों को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जानकारी के अनुसार, शुचि के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। रितेश जोशी ने बताया कि इस बारे में नगर निगम अधिकारियों को भी सूचना दी गई। इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग अवैध रूप से डेयरी संचालित कर रहे हैं, जो गायों को बाहर निकाल देते हैं। ये गाय कई बार लोगों पर हमला कर देती हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन