युवक पर जानलेवा हमला, ट्रोमा सेंटर में भर्ती
आपसी रंजिश को लेकर बीकानेर में एक युवक के सिर पर दूसरे पक्ष ने ईंट की दे मारी, जिससे सिर पर गंभीर चोट आई। कोटगेट थाने में इस आशय का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। गोगागेट के पास रहने वाले सलामुदीन ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसके भाई फारुख को शाहरुख नामक युवक ने अपने घर पर बुलाया। दोनों के बीच हुई बातचीत के आधार पर फारुख जैन स्कूल के पास पहुंच गया। जहां शाहरुख ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके सिर पर ईंट से मारा गया, जिससे सिर खुल गया।
उसे बाद में एकांत में फैंक दिया गया। जैसे-तैसे उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसके सिर में सात टांके आए हैं। अस्पताल पहुंचने में थोड़ी देर होने पर अनहोनी हो सकती थी। अभी भी फारुख का इलाज ट्रोमा सेंटर में चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट मिलने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) व 126 (2) के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की है। कोटगेट पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर गौरव बोहरा को मामले की जांच दी गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन