नामी गुंडे का पुलिस ने निकाला जुलूस
जयपुर भिवाड़ी पुलिस को भिवाड़ी बाइपास इलाके में शंकर भोजनालय मालिक खेमचंद ने नामी गुंडे विनोद कारिया के खिलाफ शिकायत की। उसने कहा भोजनालय पर हमला कर धमकाकर 20 हजार रुपए का हफ्ता मांगा। हफ्ता नहीं देने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी।

तब पुलिस रात साढ़े तीन बजे दबिश देकर विनोद कारिया को उसके घर से दबोचा। मंगलवार को भिवाड़ी पुलिस ने विनोद कारिया का लोगों में भय कम करने के लिए उसका जुलूस निकाला। उसके सिर के सारे बाल काटकर, उसे नगै पैर अंडरवियर व बनियान में ले गए। वह बीच बाजार सिर झुकाए चुपचाप चलता रहा। उसने कभी भी अपराध नहीं करने की कसम खाई है और अब उसे जेल भेज दिया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए