तारीख पर आए पति ने कोर्ट परिसर में पत्नी को पीटा
बीकानेर। बीकानेर पारिवारिक अदालत में पति ने अपनी पत्नी को पीट दिया। पत्नी ने सदर थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना के वक्त अदालत परिसर में वकील सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सुदर्शना नगर पवनपुरी में रहने वाली अभिलाषा पंवार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- 23 जुलाई को वह पारिवारिक न्यायालय संख्या दो में पहुंची थी। पति धनराज पंवार निवासी श्रीरामसर भी आया हुआ था।
तारीख भुगतने के बाद वो बाहर आई तो उसके पति ने मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं मां को लेकर गाली-गलौच भी किया। धमकाया कि मां की आंख बाहर निकाल दूंगा। घटना के बाद अदालत परिसर में भीड़ हो गई थी। अदालत परिसर में भी इस घटना की चर्चा रही। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच सदर थाने के हेड कांस्टेबल मदन लाल को सौंपी गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन