घर में बना रहा था नकली घी पुलिस ने किया सीज
बीकानेर। लूणकरणसर में केमिकल के माध्यम से नकली घी बनाने की आशंका में एक घर को सीज किया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घर में चल रही गतिविधियों को संदिग्ध बताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने इसे सीज कर दिया। घर में कई तरह के ड्रम और केमिकल के साथ मशीनें बरामद हुई है। स्थानीय टाइगर्स फोर्स के सदस्यों ने इस घर पर पहुंचकर वहां की गतिविधियां देखी। इसके बाद पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर आकर देखा कि वहां बहुत सारे ड्रम पड़े हैं। घर के कुछ कमरों में घी है और कुछ केमिकल भी है।
इस पर पुलिस को फोन किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का निरीक्षण किया। बाद में घर पर ताला लगा दिया। अब रसद विभाग को इसकी रिपोर्ट दी गई है। गांव रामबाग निवासी रणजीत का ये मकान है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के कुछ लोगों को ये मकान किराए पर दिया गया था। करीब चार महीने से यहां पर काम चल रहा था। ये घटिया और मिलावटी घी बन रहा था या नहीं? इस बारे में स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। रसद विभाग की टीम यहां से सेंपल लेने के बाद जांच करेगी। इसके बाद ही ये स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस ने मौके से तीन युवकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। इसी घर से एक कार व एक पिकअप को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने इस बारे में अब तक कुछ भी अधिकृत तौर पर नहीं कहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन