बिहार-यूपी से आ रहे 500 के नकली नोट जब्त
जैसलमेर में बॉर्डर से सटे मोहनगढ़ इलाके में 500-500 रुपए के नकली नोट की खेप पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में बिहार निवासी मोहम्मद कुमैल उर्फ धनु (23) और यूपी निवासी उस्मान (27) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 67 हजार रुपए बरामद हुए है।
एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि दोनों युवक 11 अगस्त से जैसलमेर में है। ये दोनों बकरियां खरीदने के बहाने नकली नोट पकड़ा देते थे। सबसे पहले इन्होंने 17 अगस्त को मोहनगढ़ के एक ई-मित्र पर 4500 रुपए के नकली नोट पकड़वाए थे। इसका वीडियो भी सामने आया। इस पर ई-मित्र संचालक की ओर से पुलिस में इसकी शिकायत दी गइ। इसके बाद इन दोनों को नाचना के नहरी इलाके में बकरी खरीदते समय गिरफ्तार किया।
एसपी ने बताया- मोहम्मद कुमैल उर्फ धनु (23) व उस्मान (27) बिहार से बकरी खरीदने जैसलमेर 11 अगस्त को जैसलमेर आए थे। वे नहरी बेल्ट से ही बकरियां खरीद कर बिहार लेकर जाते थे। मोहनगढ़ में 17 अगस्त को दोनों ने सुबह व शाम को एक ई-मित्र से कैश पैसे देकर अपने अकाउंट में पैसे डलवाए।
एसपी ने बताया कि शिकायत मिलने पर जब ई-मित्र संचालक के सीसीटीवी खंगाले तो ये दोनों युवक? दिखे। यहां वे 500-500 के नकली नोट गिनते दिखे। इसके बाद टीमें बनाकर इनकी तलाशी शुरू की।
बुधवार को जानकारी मिली कि दोनों नाचना थाना इलाके में एक ढाणी में बकरियां खरीदने आए है। जहां से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। मोहम्मद कुमैल बिहार पूर्णिया के बाईसी और उस्मान यूपी के सहारनपुर के गंगोह का रहने वाला है। इनके पास से 500-500 रुपए के 125 नकली नोट मिले है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए