फैक्ट्री के हाइड्रोलिक गेट में फंसने से 5 साल की मासूम की मौत
बीकानेर। बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक आलू-चिप्स निर्माण फैक्ट्री एस एस फूड्स में पांच वर्षीय मासूम बच्ची जूली की फैक्ट्री के हाइड्रोलिक गेट में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। जूली के माता-पिता फैक्ट्री में श्रमिक के तौर पर काम करते हैं। घटना के समय जूली फैक्ट्री परिसर में ही मौजूद थी, तभी अचानक वह हाइड्रोलिक गेट में फंस गई। गेट की दबाव प्रणाली के चलते बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गेट खून से लथपथ हो गया। सूचना मिलते ही बीछवाल थाना प्रभारी गोविन्द सिंह मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी भिजवाया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों और परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।पुलिस अब यह जांच कर रही है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के इंतजामों की क्या स्थिति थी और इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन