नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित, 1128 जरुरतमंदों को वितरित किए चश्मे
पुष्करणा ब्राह्मण समाज ने महंत डॉ. करणीप्रताप का अतुलनीय सेवा के लिए किया अभिनंदन
शताक्षी सेवा संस्थान का ‘दृष्टि जहाँ, सृष्टि वहाँ’ मिशन : एक लाख जरुरतमंदों को वितरित चश्मे
बीकानेर। महंत डॉ. करणीप्रताप के नेतृत्व में चल रहे ‘दृष्टि जहाँ, सृष्टि वहाँ’ मिशन के अंतर्गत बीकानेर में शताक्षी सेवा संस्थान द्वारा एक विशेष नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 1128 ज़रूरतमंदों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। यह शिविर 25 मई को पुष्करणा भवन, बीकानेर में आयोजित किया गया था, जिसके पश्चात 1 जून को लाभार्थियों को चश्मों का वितरण किया गया। महंत डॉ. करणीप्रताप, विधायक जेठानंद व्यास, राजेश चूरा, मोटुलाल हर्ष, जेठाराम पुरोहित, भंवर पुरोहित द्वारा ज़रूरतमंदों को चश्मे वितरित किए गए।
महंत डॉ. करणी प्रताप द्वारा किए जा रहे इस अतुलनीय सेवा कार्य के लिए पुष्करणा ब्राह्मण समाज द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। महंत डॉ. करणी प्रताप ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिसकी आँखें नहीं देख सकतीं, उसका दर्द वही जान सकता है। एक छोटा-सा चश्मा किसी के जीवन में उजाला भर सकता है। यही इस सेवा का मूल उद्देश्य है। यह अभियान बीकानेर के उन पिछड़े और ज़रूरतमंद लोगों के लिए नई दृष्टि लेकर आया है, जो आर्थिक कारणों से नेत्र-चिकित्सा से वंचित रह जाते हैं। शताक्षी सेवा संस्थान का यह कार्य समाज में सेवा और संवेदना की मिसाल बनता जा रहा है।
राजेश चूरा व जेठाराम पुरोहित बने सदस्य
शताक्षी सेवा संस्थान द्वारा आयोजित नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का उद्देश्य एक लाख नि:शुल्क चश्मों का वितरण कर दृष्टिहीनता से पीडि़त वर्गों को नया जीवन देना है। इस दौरान संस्था में दो नवचयनित आजीवन सदस्यों समाजसेवी राजेश चूरा एवं जेठाराम पुरोहित ने सदस्यता ग्रहण की।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन