प्रचंड गर्मी : 6 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, अगले तीन दिन 47 डिग्री पहुंचने की संभावना
बीकानेर। प्रदेशभर में गर्मी अपने प्रचंड रूप में दिख रही है। सुबह करीब 9 बजे के बाद सूर्य की तपिश तेज होनी शुरू हो जाती है और दोपहर 12 बजे के बाद आसमान से अंगारे बरसने लगते हैं। सूरज ढलने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और करौली में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ। सर्वाधिक तापमान गंगानगर में 46.3 डिग्री दर्ज किया गया है। वेदर रिपोर्ट में 21-22-23 मई के दौरान बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 45 से 47 डिग्री तापमान रहने की संभावना जताई गई है। 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं हीट वेव की भी संभावना जताई गई है। हालांकि जयपुर, भरतपुर और बीकानेर में 22-23 मई को दोपहर बाद आंधी व मेघगर्जन होने की संभावना है।
बीकानेर में इस बार दिन के साथ रात ज्यादा परेशान कर रही है। दिन का तापमान 44 डिग्री के आसपास है तो रात का पारा 32 डिग्री। यानी दिन और रात में सिर्फ 12 डिग्री का ही फर्क है जबकि रात में लोग ठंडक की उम्मीद करते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीकर में 47 साल के युवक का शव सड़क किनारे मिला। परिवार जनों का दावा है कि ज्यादा गर्मी पडऩे और प्यासा रहने के कारण युवक की मौत हुई है। गर्मी से बचाव के लिए जयपुर, अलवर, चूरू सहित कई शहरों में मशीन से सड़कों पर पानी का छिड़काव भी करवाया गया।
चित्तौडग़ढ़ और प्रतापगढ़ में दोपहर बाद मौसम बदला। यहां तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। 21 मई को 10 जिलों में तेज गर्मी और हीटवेव चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 8 जिलों में येलो अलर्ट है। इसके साथ ही 16 जिलों में बारिश का अलर्ट है। आपको बता दें रिकॉर्ड के मुताबिक प्रदेश में 50 डिग्री से क्रॉस तापमान बहुत कम बार ही पहुंचा है। उदाहरण के तौर पर 2016 में बीकानेर में 49.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया था। जैसलमेर में तापमान 50 डिग्री क्रॉस हुआ था। 2024 में चूरू में 50.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा था। 51 डिग्री तापमान 19 मई 2016 को फलौदी में रिकार्ड हुआ था। इससे अधिक तापमान प्रदेश में कभी नहीं गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन