एक्स्ट्रा लगेज के लिए चार्ज मांगा तो एयरपोर्ट पर हुई मारपीट
श्रीनगर हवाई अड्डे पर एक सैन्य अधिकारी ने स्पाइसजेट के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। अधिकारी का सामान वजन सीमा से अधिक था और उसने अतिरिक्त भुगतान करने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि एयरलाइन कंपनी के स्टाफों ने जब कहा कि वह फ्लाइट में 7 किलोग्राम से अधिक सामान नहीं ले जा सकते हैं। इससे ज्यादा वजन होने पर पैसे चुकाने होंगे। इतना सुनते ही आर्मी अफसर गुस्से से लाल हो गया। उसने स्टाफों पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। वहीं, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने हवाई अड्डे पर किसी भी तरह से स्थिति को संभाला।
एयरलाइन ने बयान जारी करते हुए कहा कि आरोपी सैन्य अधिकारी को नो फ्लाइंग लिस्ट में डाल दिया है। वहीं सेना ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। आरोपी अफसर की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल रितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह गुलमर्ग स्थित हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल में तैनात है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए