महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे चैन स्नेचिंग
बीकानेर में चैन छीनने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। छह फरवरी को कोयला गली के पास एक महिला की चैन तीन बदमाशों ने लूट ली थी। गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि वो अपने महंगे शौक व नशे की पूर्ति के लिए वारदात को अंजाम देते है। वे कई दिनों तक महिला की रैकी कर रहे थे और मौका मिलते ही चैन छीन कर ले गए।

पुलिस ने इस घटना के बाद एक स्पेशल टीम बनाकर काम किया। जो युवक इस तरह की घटनाओं में शामिल थे, उनसे भी पूछताछ की गई। इस दौरान आकाश वाल्मिकी, भोजराज नायक और मदन नायक ने कई घटनाओं को अंजाम देने की योजना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि छह फरवरी को कोयला गली में मंजू जोशी के गले से चैन उन्होंने ही छीनी थी। इसके बाद वो वहां से फरार हो गए। इन तीनों युवकों ने गंगाशहर थाना क्षेत्र में भी कई महिलाओं की रैकी की हुई थी। मौका मिलते ही उनके गले से भी चैन छीनने की योजना बना रखी थी। इससे पहले ही गिरफ्तारी हो गई।
पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि कुछ और घटनाओं का खुलासा हो सके। आशंका जताई जा रही है कि इनकी कोई गैंग काम कर रही है। जिसमें इन तीन के अलावा भी कोई युवक शामिल हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में लूट और चैन स्नेचिंग की कुछ और घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद की जा रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए