स्कूल से घर छोडऩे के बहाने पड़ोसी ने छात्रा से किया गैंगरेप
श्रीडूंगरगढ़ में घर से स्कूल जा रही 15 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीडि़ता के पिता का आरोप है कि आरोपी युवक उनका पड़ोसी है। उसके साथ दो और युवक शामिल थे। पीडि़ता के पिता की रिपोर्ट पर श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रीडूंगरगढ़ के एक गांव के रहने वाली लड़की के पिता ने रिपोर्ट में बताया- मेरी बेटी सोमवार को स्कूल से इंटरवल में घर पर लंच करने आई थी।
वापस जाते समय घर के पास ही रहने वाले एक युवक ने बाइक से स्कूल छोडऩे की बात का झांसा दिया। पड़ोसी होने के कारण बेटी उसकी बाइक पर बैठ गई। वह उसे गांव से दूर एक सुनसान इलाके में स्थित मकान में लेकर चला गया। मकान में दो लोग पहले से थे। तीनों ने मिलकर गैंगरेप किया। घटना के बाद बेटी ने घर में कुछ नहीं बताया। रात को उदास देखकर पूछा तो भी कुछ नहीं बताया। उसकी मां ने जोर देकर पूछा तो उसने आपबीती बताई।

एडिशनल एसपी (ग्रामीण) प्यारेलाल शिवरान ने बताया- लड़की का मेडिकल मुआयना करवाया गया है। अब उसके बयान होंगे। फिलहाल आरोपी पड़ोसी को डिटेन किया गया है। गैंगरेप के बाद पड़ोसी जब छात्रा को वापस गांव छोडऩे जा रहा था तो रास्ते में गांव के ही एक युवक ने संदिग्ध स्थिति को भांपते हुए उसका वीडियो बना लिया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन