सिवाय चक भूमि पर कब्जे का आरोप, विधायक को दिया ज्ञापन
बीकानेर। सरकारी सिवाय चक भूमि में अवैध बेचान को रोकने के संबंध में चौपड़ा बाड़ी क्षेत्रवासियों ने विधायक जेठानन्द व्यास को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र के निवासी बाबूलाल कुमावत ने बताया कि गंगाशहर के पुराने ईंट भटïटा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर भूमाफिया कब्जा करने की नियत से उसे समतल करके विक्रय करने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र निवासी बाबूलाल जाट ने बताया कि ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इस सिवाय चक भूमि पर ईंट का भट्टा जो कि लीज पर दिया गया था एवं पांच बीघा की श्मशान भूमि भी है। इसके साथ ही यहां पर बच्चों के खेल मैदान की भी भूमि प्रस्तावित है, इसके बावजूद लीज की एवज में यहां पर भूमाफिया कब्जा करने व सरकारी भूमि को हड़पने की फिराक में है। ज्ञापन देने वालों में संतोष यादव, जेठाराम माली, ताराराम कुमावत, कैलाश कुमावत, ओंकार, पंकज, अमृत, आशीष, जितेन्द्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन