पूर्व विधायक किसनाराम नाई भाजपा में शामिल
बीकानेर। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के सामने निर्दलीय मैदान में उतरे किसनाराम नाई को एक बार फिर भाजपा ने अपना लिया है। बुधवार को जयपुर स्थित पार्टी मुख्यालय में नाई की वापसी हुई तो उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। श्रीडूंगरगढ़ के विधायक रह चुके किसनाराम को पिछले चुनाव में भाजपा ने टिकट नहीं दिया। ताराचंद सारस्वत पर पार्टी ने विश्वास किया। इससे नाराज होकर किसनाराम ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया। समझाने के बाद भी मैदान से नहीं हटे।

ऐसे में उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। निर्दलीय रूप में किसनाराम को कोई खास सफलता नहीं मिली। पिछले पांच साल तक वो पार्टी की गतिविधियों से दूर रहे। भाजपा अब सीट पर फोकस कर रही है। यहां कांग्रेस, माकपा और रालोपा के दावेदारों के बीच भाजपा नए समीकरणों के साथ मैदान में उतरना चाहती है। इसी कारण सभी नेताओं को साथ जोडऩे का प्रयास हो रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन