पूर्व सीएम की बिगड़ी तबियत, एसएमएस अस्पताल में भर्ती
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आज तबीयत खराब होने के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। गहलोत की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनको सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें आईडीएच सेंटर में भर्ती किया है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी उनकी हालत स्थिर है। एसएमएस के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया- रात करीब 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री को भर्ती करवाया था डॉक्टरों ने उनकी जांच करवाई। वे कोविड और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव हैं। सीनियर डॉक्टरों की टीम भी उनकी देखरेख कर रही है।

गहलोत को जब देर रात हॉस्पिटल लेकर आए तो उनकी प्रारम्भिक जांच में ऑक्सीजन सेच्युरेशन लेवल डाउन मिला था। ये लेवल 85-90 के बीच होने पर उन्हें रात में एडमिट रहने के लिए कहा था। सुबह उनके सभी वाइटल जैसे बीपी, पल्स रेट्स समेत अन्य शारिरीक पैरामीटर नॉर्मल है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें अभी ऑक्सीजन लगाई गई है। बीते कुछ दिन से गहलोत की तबीयत खराब है। बुखार-जुकाम के अलावा उन्हें सर्दी लगने और सांस लेने में हल्की तकलीफ थी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन