पूर्व चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री गहलोत, सेवा कार्यों को सराहा
बीकानेर। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय में रविवार को सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत का अभिनन्दन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गहलोत ने भाजपा नेता महावीर रांका द्वारा विगत दिनों किए गए कंबल वितरण, रामोत्सव पर रसगुल्लों की प्रसादी व राम मंदिर मॉडल वितरण आदि कार्यों की सराहना की। समाजसेवी गणेशमल बोथरा, हनुमानमल रांका ने मंत्री गहलोत को गुरुदेव तुलसी का सिक्का भेंट किया तथा साफा व उपरणा ओढ़ाकर विधायक जेठानंद व्यास, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल व शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य का अभिनन्दन किया गया।

जिला देहात कोषाध्यक्ष पवन महनोत ने बताया कि इस दौरान शंकरसिंह राजपुरोहित, गणेशमल जाजड़ा, भाजयुमो शहर अध्यक्ष वेद व्यास, देहात अध्यक्ष जसराज सींवर, शिवलाल तेजी, ओम राजपुरोहित, सुशील पारख, बजरंग तंवर, आदर्श शर्मा, मनोज पारख, शंभू गहलोत, राजेंद्र व्यास, नरपतसिंह भाटी, अंकित तंवर, घनश्याय रामावत, दिग्विजय पांडे, भव्यदत्त भाटी, राजेंद्र चौहान, लियाक़त अली, संजू स्वामी, नरेंद्र चंचल, रतन जयपाल, तेजाराम राव, साहिल सोढा, विकास सोलंकी एवं सुनील सोलंकी उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन