मानसून की बीकानेर में एंट्री, दोपहर बाद दो बार हुई बारिश… देखें वीडियो
बीकानेर। राजस्थान में मानसून ने दस्तक दे दी है तथा मंगलवार व बुधवार को बीकानेर भी बारिश से नहाया है। हालांकि मंगलवार को बीकानेर में कुछ स्थानों पर ही और कम ही बारिश हुई लेकिन बुधवार को दोपहर में दो बजे के बाद दो बार रुक-रुक कर झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे पहले सुबह से ही तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी थी। 39 डिग्री गर्मी के बाद दोपहर दो बजे के बाद पहली बारिश के बाद धूप निकल गई और फिर से गर्मी सताने लगी। दूसरी बारिश शाम 5 बजे के बाद शुरू हुई जो लगभग दो घंटे तक रुक-रुक कर चलती रही।

गांधी कॉलोनी, गंगाशहर, अम्बेडकर सर्किल, एमएन हॉस्पिटल सहित बीकानेर के अनेक क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश के करीब 12 से अधिक शहरों में बारिश हुई। विशेष रूप से फतेहपुर, डूंगरपुर, जैसलमेर, चित्तौडग़ढ़, सीकर व अजमेर में अच्छी बारिश के समाचार हैं। बीकानेर में लगभग 22 एमएम बारिश शाम तक दर्ज की गई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन