जीएसएस पर काम करते कर्मचारी को लगा झटका, अधिकारियों ने नहीं ली सुध
बीकानेर। जीएसएस पर सोमवार को कार्यरत कार्मिक को बिजली सम्बंधी कार्य करते समय करंट लग गया। करंट लगने से इसी गांव में रहने वाले कार्मिक हरिसिंह भाटी (48) गंभीर रूप से घायल हो गया। आधे घंटे बाद जब किसानों को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे किसानों ने घायल कार्मिक को उपचार के लिए तुरंत पीबीएम अस्पताल बीकानेर ले गए। इस घटना के चौबीस घंटे बाद भी निगम के संबंधित अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से आक्रोशित किसानों ने जीएसएस का घेराव कर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

सभा के देवीसिंह भाटी ने बताया कि इस जीएसएस के सभी जीओ, ओसीबी,बीसीबी लम्बे समय से खराब पड़े हैं। इस जीएसएस पर निगम का कोई कार्मिक नियुक्त नहीं है। ठेकेदार का यह एक मात्र कर्मचारी ही सारी व्यवस्थाओं की देख-रेख करता है। किसानों की मांग है कि कार्यरत कर्मचारी को पचास लाख ररुपये का मुआवजा दिलाने के साथ ही इस जीएसएस के सभी तकनीकी खामियों को दूर किया जाए। अस्पताल में भर्ती घायल कार्मिक की स्थिति गंभीर है। करंट से कार्मिक के एक हाथ और पैर में गंभीर रूप नुकसान पहुंचा है। चेहरा भी बुरी तरह झुलस गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन