कर्मचारियों का इंतजार समाप्त : भजनलाल सरकार ने 10 दिन तबादलों से हटाई रोक
नए साल से पहले भजनलाल सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ा राहत भरा फैसला लिया है। प्रदेश में तबादलों पर लगा प्रतिबंध अब हटा लिया गया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 1 से 10 जनवरी के बीच विभिन्न विभागों में स्थानांतरण किए जा सकेंगे। तबादलों पर लगी रोक हटने से अन्य विभागों के कर्मचारियों को राहत मिलेगी। यह फैसला खासतौर पर उन कर्मचारियों के लिए फायदेमंद होगा, जो लंबे समय से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे थे। राज्य सरकार ने विभागों से कहा है कि स्थानांतरण आदेश प्रशासनिक जरूरतों और नियमों के तहत ही किए जाएं। इसके साथ ही, तबादलों में पारदर्शिता और मेरिट को प्राथमिकता देने की बात पर भी जोर दिया गया है।
शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए यह फैसला निराशाजनक हो सकता है, क्योंकि इस विभाग पर रोक जारी रखी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा विभाग में तबादले को लेकर कुछ लंबित नीतिगत निर्णय होने के कारण यह रोक जारी है। बता दें, भजनलाल सरकार के इस फैसले से जहां राज्य के अधिकांश विभागों में कर्मचारियों को स्थानांतरण की सुविधा मिल सकेगी, वहीं शिक्षा विभाग में प्रतिबंध बरकरार रहने से कुछ वर्गों में असंतोष हो सकता है। क्योंकि कई बार शिक्षक शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के सामने तबादलों को लेकर मांग उठा चुके हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन