इलेक्ट्रानिक आइटम की दुकान में लगी आग, दुकानदार झुलसा
बीकानेर। जस्सूसर गेट क्षेत्र में एक दुकान में आग लग गई है। आग से दुकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आसपास के लोगों ने संभाला तो अंदर दुकानदार सत्यनारायण राठी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। वो खुद आग की चपेट में आ गए। राठी के कपड़ों में आग लग गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए। आग बुझाने के लिए दमकल भी मौके पर पहुंच गई है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने अंदर तक पानी की बौछारों से आग पर नियंत्रण पाया। बताया जा रहा है कि ये दुकान इलेक्ट्रानिक आइटम की है। जहां फ्रीज, वाशिंग मशीन आदि रखे हुए थे। शार्ट सर्किट के कारण ही आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन