बिजली विभाग का लाखों रुपयों से भरा बैग गायब
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के ऊपनी गांव में स्थित बिजली विभाग के एक ऑफिस से चोर करीब 7 लाख रुपए ले गए। चोरी मंगलवार को हुई। बिजली विभाग के ऊपनी दफ्तर से मंगलवार को एक चोर ने 7 लाख से अधिक रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। कार्यालय के सहायक अभियंता नरेन्द्र सोनगरा ने पुलिस को बताया- मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच सूचना मिली कि कार्यालय के रोकड़ शाखा में कैश कलेक्शन के 7 लाख 10 हजार रुपयों से भरा बैग किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल धर्मेन्द्र कुमार को दे दी है। एईएन सोनगरा ने बताया- ऊपनी में बिजली बिलों का भुगतान लिया जाता है।
इसी कारण एक ही दिन में 18 लाख रुपए का कैश आया था। इसमें 7 लाख 10 हजार रुपए बैंक में जमा कराने के लिए अलग से रखे गए थे। ये बैग कोई अज्ञात व्यक्ति 1 से 2 बजे के बीच उठाकर ले गया। ऑफिस के जिस रूम से अज्ञात व्यक्ति 7 लाख रुपए का कैश लेकर चला गया, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं है। ऑफिस के कई कमरों में सीसीटीवी लगे हुए हैं। एईएन सोनगरा ने बताया कि उन्होंने अपने कक्ष में तिजोरी होने के कारण वहां पर्सनल सीसीटीवी लगा रखा है। इसके अलावा स्टोर में सामान रहता है, वहां भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जहां रोकड़ रहता है, वहां कोई कैमरा नहीं है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन