इलेक्ट्रिक स्कूटी से स्पार्क से घर में लगी आग, तीन झुलसे
जयपुर। चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में स्पार्क हो गया जिससे पास खड़ी स्कूटी में आग लग गई। आग लगने के दौरान पड़ोसी आरएसी कॉन्स्टेबल ने परिवार को जगा खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। आग से परिवार के पांच जनों में से तीन झुलस गए। झुलसे तीनों जनों को एसएमएस हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया गया है।
आग लगने की सूचना पर पहुंची मानसरोवर थाना पुलिस ने एक दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। आग से दोनों स्कूटी और काफी सामान कबाड़ में तब्दील हो गया। एएसआई भगवान सहाय ने बताया कि मांग्यावास में फिजियोथेरिपिस्ट डॉ. नरेन्द्र यादव के घर हादसा हुआ।

डॉ. नरेन्द्र यादव के साथ उनकी पत्नी ज्योति, पांच साल का बेटा, उसकी भतीजी सुनीता यादव, उसका बेटा रवि रहता है। डॉ. यादव ने रात करीब 10 बजे घर में इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्जिंग में लगाया था। रात करीब 11 बजे स्कूटी में स्पॉर्क होने से आग लग गई। स्कूटी में आग लगने से पास खड़ी पेट्रोल की दूसरी स्कूटी ने आग पकड़ ली।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए