कार पर गिरा बिजली का खंभा, बड़ा हादसा टला
बीकानेर। पवनपुरी क्षेत्र में एक चलती कार पर खम्भा गिरने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि कार पर जब खम्भा गिरा तो तेज आवाज भी आई और एकबारगी अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि या बड़ा हादसा नहीं हुआ। कार चालक बजरंग स्वामी, सिद्वार्थ गुप्ता के पुत्र आदित्य गुप्ता को स्कूल छोडऩे जा रहा था कि अचानक निगम का आधा झुका पोल उसकी कार पर गिर गया। इस हादसे से कार अनियंत्रित हो गई।
हादसे में कार चालक बजरंग के चोट आई है। जबकि बालक आदित्य के चोट नहीं आई है। इसको लेकर आदित्य के दादा कुंजबिहारी गुप्ता ने जेएनवीसी थाने में निगम की इस गंभीर लापरवाही को लेकर परिवाद पेश किया है और ड्राइवर और कार को हुए नुकसान की भरपाई करवाने की गुहार लगाई है। हालात यह हैं कि जहां यह खम्भा है उसके सामने ही बिजली कम्पनी का कार्यालय है, लेकिन कभी इस झुके हुए खम्भे की सुध नहीं ली गई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन