चुनावी चाणक्य की राजस्थान में एंट्री
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जन स्वराज राजस्थान में भी अपनी सियासी ज़मीन तलाशती दिख रही है। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रशांत किशोर की पार्टी ने युवाओं को टारगेट करते हुए एक वर्चुअल कैम्पेन शुरू किया है। प्रदेश में चुनावी वर्ष के बीच शुरू हुए इस कैम्पेन की चर्चा अब सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी होने लगी है।

इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी संस्था की मुहीम के तहत यूथ इन पॉलिटिक्स के नाम से चल रहे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी कैंपेन चर्चा का विषय बना हुआ है। अकेले प्रशांत किशोर की तस्वीर के साथ जारी पोस्ट में राजस्थान में व्यवस्था बदलाव का हिस्सा बनने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही कैंपेन में रजिस्ट्रेशन के लिए एक ऑनलाइन लिंक भी जारी किया गया है। ऑनलाइन फॉर्म में साफ़ किया गया कि यह यूथ इन पॉलिटिक्स की एक पहल है, जो प्रशांत किशोर के मार्गदर्शन में चलाई जा रही है। इसमें 18 से 40 वर्ष उम्र तक के युवाओं को चुनावी राजनीति में आने के लिए एक मंच प्रदान किया जा रहा है।
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर फिलहाल बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं। बिहार विधानपरिषद की पांच सीटों पर हालिया संपन्न हुए चुनाव में भी प्रशांत किशोर ने किस्मत आज़माई थी। परिणाम में एक पीके के समर्थित प्रत्याशी की जीत ने सभी को चौंका कर रख दिया।

प्रशांत किशोर के नई पार्टी बनाये जाने से पहले उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाएं बनी थीं, उस दौरान प्रशांत किशोर और उनके पीके ब्रांड की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हुई थी। यहां तक कि इन चर्चाओं के बीच सीएम अशोक गहलोत की भी पीके को लेकर प्रतिक्रिया आई थी। सीएम गहलोत ने तब मीडिया से बातचीत में कहा था कि प्रशांत किशोर जैसे और भी हैं। वो मोदी जी के साथ थे, नीतीश जी के साथ थे, पीके का नाम बड़ा हो गया है इसलिए चर्चा में हैं।
मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने भी चर्चाओं के बीच उनका नाम लिए बगैर निशाना साधा था। एक ट्वीट प्रतिक्रिया में उन्होंने लिखा था,किसी संगठन को मजबूत और ताकतवर केवल नेतृत्व व कार्यकर्ता ही बना सकते हैं। कोई सलाहकार व सर्विस प्रोवाइडर नहीं। नेतृत्व को चाणक्य की जरूरत है, न कि व्यापारी की।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए