बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर नहीं देने पर विवादों में आई एयर इंडिया एयरलाइन
एयर इंडिया एयरलाइन एक बार फिर से विवादों में है। देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। 82 साल की बुजुर्ग महिला ने पहले से ही व्हीलचेयर बुक कर रखी थी। इसके बावजूद समय पर उनको व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराई गई। ऐसे में उनको मजबूरन पैदल चलना पड़ा। इसी दौरान थकान और कमजोरी की वजह से बुजुर्ग महिला गिर गईं।
बुजुर्ग महिला की पोती पारुल कंवर ने बताया कि 4 मार्च, 2025 को दिल्ली से बैंगलोर की फ्लाइट के लिए व्हीलचेयर पहले से बुक थी। एयर इंडिया के कर्मचारियों और हवाई अड्डे की सहायता डेस्क से व्हीलचेयर के लिए बार बार कहा गया। लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी। महिला के परिवारवालों का दावा है कि व्हीलचेयर के लिए एक घंटे तक इंतजार किया गया, लेकिन कोई सहायता नहीं मिल पाई।
परिवार द्वारा कई बार कहने के बाद भी कर्मचारियों ने उनकी बात पर ध्यान नहीं किया। मजबूरी में पैदल चलना पड़ा और थकान की वजह से महिला एयर इंडिया के प्रीमियम इकोनॉमी काउंटर के सामने गिर गईं। इस दौरान उन्हें सिर, नाक और होंठ पर गंभीर चोटें आईं। घरवालों का कहना है कि तुरंत प्राथमिक उपचार नहीं दिया गया। ऐसे में उनकी हालत और बिगड़ गई। एयर इंडिया पर गंभीर आरोप लगने के बाद एयरलाइन ने एक बयान जारी कर सफाई दी है। महिला समय से काफी देर से पहुंची थी। उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर के लिए किए गए एक घंटे के इंतजार करने के दावे को भी खरिज किया है। एयरलाइन ने कहा कि पीक डिमांड के कारण व्हीलचेयर तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाई। इसलिए महिला ने खुद से चलने का फैसला किया। गिरने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। परिवार के लोगों ने अतिरिक्त चिकित्सा सहायता लेने से मना कर दिया था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन