एकलव्य फाउंडेशन राजस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज व पूर्व महाराजा डॉ. करणीसिंह के 101वें जन्म दिवस पर बीकानेर की खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

परम्परागत खेलों को बढ़ावा दें, गांवों से निकलेंगी नई प्रतिभाएं : प्रसाद महानकर
बीकानेर। बीकानेर की ऐतिहासिक धरा पर आज एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया, जब एकलव्य फाउंडेशन, राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित महाराजा डॉ. करणीसिंह स्पोर्ट्स अचीवमेंट अवार्ड समारोह भव्यता और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन भारत के पहले अर्जुन पुरस्कार विजेता, ओलंपियन, अंतरराष्ट्रीय शूटिंग चौंपियन और पूर्व महाराजा डॉ. करणी सिंह की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। वेटेरनरी ऑडिटोरियम में आयोजित खेल प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने कहा कि खेल हमारे जीवन को कई दिशाओं में आगे बढ़ाता है। खेलों से जुड़े बच्चों व युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास अच्छा होता है और उनकी प्रतिभा में भी निखार आता है। क्रीड़ा भारती भी गांव स्तर पर परम्परागत खेलों में पुन: मूल धारा में लाने का काम कर रही है। प्रसाद महानकर ने कहा कि कहा कि खेलों के विकास से जुड़ी सभी संस्थाएं व पूर्व खिलाड़ी तथा कोच अपने क्षेत्र के गांवों में परम्परागत खेलों को बढ़ावा दें ताकि वहां से खेल की विभिन्न विधाओं में नई प्रतिभाएं निखरकर सामने आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिवबाड़ी महंत श्री विमर्शानंदगिरिजी महाराज ने कहा कि पूर्व महाराजा डॉ. करणीसिंह ने खेलों के विकास के लिए एक जनप्रतिनिधि और खिलाड़ी दोनों रूपों में धरातलीय स्तर पर काम किया। निशानेबाजी में उन्होंने विभिन्न स्तर की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैडल व अवार्ड जीतकर अपनी धरा की कीर्ति को आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि वर्तमान दौर में बच्चों को किशोरावस्था से लेकर युवा होने तक स्वस्थ वातावरण प्रदान करते हुए निगरानी में रखा जाए ताकि वे नशे की प्रवृत्ति से दूर रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अर्जुन अवार्डी मगन सिंह राजवी (फुटबॉल) व अर्जुन अवार्डी राज्यश्री कुमारी (निशानेबाज़ी) को डॉ. करणीसिंह लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। राज्यश्री कुमारी की ओर से यह सम्मान उनके प्रतिनिधि गोविन्द सिंह खीवणसर ने लिया।
एकलव्य फाउण्डेशन के अध्यक्ष दानवीर सिंह भाटी ने स्वागत भाषण देते हुए संस्थान की ओर से खेलों के विकास व फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर बीकानेर में हर वर्ष एकलव्य फाउंडेशन द्वारा खेल दिवस पर आयोजित की जा रही ‘रन फॉर फिट बीकाणाÓ वॉकथॉन के आयोजन का भी विवरण दिया। इससे पूर्व फाउण्डेशन के अध्यक्ष दानवीर भाटी तथा क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह लूँछ, उपाध्यक्ष भैरूरतन ओझा सहित विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय खिलाडिय़ों तथा कोच ने कार्यक्रम के अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। इस समारोह में जिन खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया, उनके कृतित्व पर एकलव्य फाउण्डेषन के पदाधिकारी व क्रीडा भारती के कोषाध्यक्ष व बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक क्षण वह रहा जब मंच से उन युवा खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 1 जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 के बीच विभिन्न मान्यता प्राप्त खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन प्रतिभाओं को महाराजा डॉ. करणी सिंह स्पोर्ट्स अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष करणप्रताप सिंह सिसोदिया, नरेन्द्र सिंह हदा, विश्वजीत सिंह हरासर, सीताराम सियाग, अन्तराष्ट्रीय स्केटिंग कोच योगेन्द्र खत्री, अमर सिंह हाडला, जगन पुनिया, प्रदीपसिंह शेखावत इन्द्रपुरा, बीकानेर बार एसोसिएशन्स के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, युवा नेता अरुण कल्ला, महेन्द्र व्यास, मोहित जाजड़ा, डॉ नरेन्द्र सिंह खिवनसर, दिलीप सिंह माचरा, प्रताप सिंह बेलासर, ओंकार सिंह मोरखाणा आदि उपस्थित रहे।
