आठ वर्षों तक बनाई साख, नौ दुकानों का लिया काम, लाखों रुपए का सोना लेकर गायब हुआ बंगाली कारीगर
पाली जिले के सोजत सिटी में ज्वैलरी का कार्य करने वाला कारीगर यहां के नौ ज्वैलर्स दुकानदारों से एक किलो सोना लेकर फरार हो गया। सोने की कीमत करीब साठ लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार कोलकत्ता पश्चिमी बंगाल हाल वाटर वर्क्स रोड सोजत निवासी बिजोय मलिक उर्फ विजय बंगाली (31) पुत्र रोबिन मलिक, पिछले आठ वर्षो से अपने सोजत स्थित किराए के मकान में सोने की गढ़ाई का काम करता था। यहां के ज्वैलरी दुकानदार उसे आभूषण बनाने के लिए सोना देते थे और वह आभूषण बनाकर दे देता था।

जिससे विश्वास कर यहां के नौ दुकानदारों ने करीब अलग-अलग वजन का सोना आभूषण बनवाने के लिए दे दिया था, वह अब फरार हो गया। सोजत के महालक्ष्मी ज्वैलर्स, सम्पतराज सोनी खारियानींव, नेमीचंद सोनी खारियानींव, राधेश्याम सोनी पड़ासला, अशोक सोनी सोजत, हारून बंगाली सोजत, भंडारी ज्वैलर्स सोजत, सुरेंद्र सोनी ब्यावर, राजेश सोनी का सोना लेकर कारीगर भागा है। ज्वैलर्स का कहना है कि और भी कई लोगों का सोना कारीगर के पास है। सर्राफा एसोसिएशन के बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाना सोजत पहुंचे। जहां थानाधिकारी के समक्ष लिखित रिपोर्ट पेश की है। उसका मोबाइल बंद आ रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए