तालाब में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत
बीकानेर। कोलायत में एक आठ साल का बच्चा कपिल सरोवर में डूब गया। बच्चे के परिजनों ने रविवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी और रविवार दोपहर उसका शव सरोवर में तैरता हुआ मिला। कोटा के कुन्हाड़ी का रहने वाला ये बच्चा रामदेवरा पैदल यात्रियों के साथ था। माना जा रहा है कि देर रात अंधेरे में वो सरोवर में जा गिरा। कोलायत पुलिस के अनुसार गणेश पुत्र प्रसाद, जाति फूलमाली, उम्र 08 साल निवासी कुन्हाडी कोटा की गुमशुदगी उसके परिजनों ने शनिवार को रात 11 बजे दर्ज कराई थी। तब परिजनों को शक हुआ कि उसे कोई उठाकर ले गया है।
ऐसे में पुलिस ने देर रात वाहनों की नाकेबंदी करवाकर चैकिंग की। कहीं कोई बच्चा नहीं मिला। जिले भर में पुलिस को अलर्ट किया गया लेकिन बच्चा नहीं मिला। रविवार दोपहर तालाब में डूब चुके गणेश का शव ऊपर आ गया। शव को बाहर निकाला गया तो उसके परिजनों को बुलाया गया। उन्होंने उसकी पहचान कर ली। शव को मोर्चरी पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन