अध्यक्ष की दौड़ में आठ जनों ने भरा पर्चा
बीकानेर। चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजेश लदरेचा ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल प्रबंधकारिणी समिति 2023 के चुनावी कार्यक्रम के क्रम में 11 व 12 जुलाई को पहले व दूसरे दिन अध्यक्ष पद हेतु 8 नामांकन प्राप्त हुए। दिलीप भाई पारिख, मनमोहन कल्याणी, कृष्ण कुमार मेहता, वीरेंद्र किराड़ू, रवि पुरोहित, महावीर पुरोहित, प्रकाश ओझा एवं जनकप्रकाश हर्ष ने नामांकन दाखिल करवाए। 13 जुलाई 2023 को सायं 4 बजे से 6 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा सायं 6 बजे तक वैद्य नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन होगा। 14 जुलाई को सायं 5 बजे तक नामांकन वापसी का समय रहेगा। 16 जुलाई को प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आवश्यकता होने पर मतदान करवाया जाएगा। चुनाव कार्यालय व्यापार उद्योग मंडल भवन ग्राउंड फ्लोर मोर्डन मार्केट, बीकानेर रहेगा। इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी वाई के शर्मा योगी, विनोद जोशी आदि उपस्थित हुए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन