बीकानेर रेंज में आठ इंस्पेक्टरों व चार सब इंस्पेक्टरों के तबादले
बीकानेर। पुलिस महकमे में चल रहे तबादलों के ताजा दौर में रेंज आईजी ओमप्रकाश ने शनिवार को एक लिस्ट जारी कर आठ इंस्पेक्टरों और चार सब इंस्पेक्टरों के रेंज स्तरीय तबादले किये है। इनमें इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार और रमेश सर्वटा को श्रीगंगानगर से बीकानेर में तैनाती दी गई है,वहीं श्रीमति राजेश विश्नोई,रामप्रताप और सत्यनारायण को बीकानेर से श्रीगंगानगर भेजा गया है। जयपुर रेंज से आये इंस्पेक्टर हंसराज को बीकानेर,विजेन्द्र कुमार सीला को बीकानेर जयपुर रेंज से आये दिगपाल सिंह को बीकानेर जिले में तैनाती दी गई है। इसी तरह सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र और बलवंत कुमार को बीकानेर से श्रीगंगानगर,मोहनलाल को श्रीगंगानगर से बीकानेर तथा लाल बहादूर को हनुमानगढ़ से बीकानेर लगाया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन