युद्ध का असर : कच्चा तेल हुआ महंगा
इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का असर अब कच्चे तेल पर देखने को मिल रहा है। बुधवार को WTI क्रूड 88.31 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड़ 90 डॉलर को पार कर 91.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। तेल की कीमतों में आए बदलाव के बाद भारतीय कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिया हैं। भारतीय कंपनियों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक आज महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 50 पैसे और डीजल में 46 पैसे की गिरावट, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 21 पैसे की, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। वहीं, दूसरी तरफ झारखंड में पेट्रोल और डीजल 22 पैसे महंगे हो गया हैं।

इसके साथ ही केरल, गोवा और ओडिशा में भी पेट्रोल के दाम में तेजी आई है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 96.53 रुपये और डीजल 89.71 रुपये प्रति लीटर, गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है। अगर आप अपने शहर में तेल की कीमत जानना चाहते है लेकिन पेट्रोल पंप पर नहीं जाना चाहते तो इसके लिए आप SMS का प्रयोग कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPprice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए