शिक्षा विभाग ने जारी किए अवकाश के आदेश…पढ़े पूरी खबर
राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग के वार्षिक कैलेन्डर में फेरबदल करते हुए बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 11 अप्रैल को सरकारी और प्राइवेट दोनों ही स्कूलों में छुट्टी रहेगी। ये छुट्टी सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए नहीं बल्कि टीचर्स के लिए भी होगी।
शिविरा कैलेन्डर में ही फेरबदल कर दिया गया है। शिविरा पंचांग में पहले से इस अवकाश के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। ऐसे में राज्य के स्कूलों में असमंजस की स्थिति थी। अब राज्य सरकार के आदेश पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है। ये आदेश हालांकि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किए हैं लेकिन प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा से जुड़े स्कूलों पर भी लागू होंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन