हरी-भरी हो धरती यही सपना : मनोहर लाल अग्रवाल
बीकानेर। जैन पीजी कॉलेज के वर्ष 1973 51वें बैच मीट के समापन अवसर पर नौरंगदेसर स्थित हल्दीराम वेद विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। हल्दीराम एजुकेशनल सोसायटी नई दिल्ली के अध्यक्ष मनोहरलाल अग्रवाल और मधुसूदन अग्रवाल ने पौधरोपण के बाद उनके रखरखाव और संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मनोहर अग्रवाल ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि इस धरा को हरा-भरा रखें, जिससे आने वाली पीढ़ी के लिए ऑक्सीजन की कमी ना रहे।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हुए समापन समारोह में 50 विलेजर्स संस्थान के डॉक्टर भरत सारण ने कहा कि समिति के साथ जुड़कर 50 बच्चों को शिक्षा देने का संकल्प पूरा किया जाएगा। इस दौरान जगदीश सुथार, गणेश बोथरा 50 विलेजर्स संस्थान के कमलेशचंद्र के साथ झ्ंावर गहलोत ने भी पौधारोपण किया। बैच मीट का समापन समारोह धरती धोरा री परिसर में संपन्न हुआ।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन