बीकानेर के प्रत्येक विधानसभा के दस-दस बीएलओ को मिला नोटिस
बीकानेर। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा में पात्र महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में लक्ष्य के अनुरूप नहीं जोडऩे पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के दस-दस बीएलओ को नोटिस जारी किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दुलीचंद मीना ने बताया कि इन बीएलओ द्वारा विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वंचित पात्र महिला मतदाताओं के नाम नामावली में जोडऩे हेतु दिए गए लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

वर्तमान में इसकी समीक्षा करने पर पाया गया कि कई बीएलओ ने लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं किया है। इसके मद्देनजर प्रत्येक विधानसभा के न्यूनतम प्रगति वाले दस-दस बीएलओ को नोटिस दिए गए हैं। इन सभी बीएलओ के भाग संख्या की मतदाता सूची में लिंगानुपात जिले के औसत लिंगानुपात 901 से बहुत कम है। इस संबंध में पूर्व भी निर्देश दिए गए थे लेकिन इसके बावजूद संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में लिंगानुपात न्यूनतम है। ऐसे में संबंधित बीएलओ को नोटिस जारी कर 7 दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा निर्वाचन नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13 (बी) (2) के अंतर्गत कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए बूथ लेवल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन