डंपर ड्राइवर ने 17 गाडिय़ों को मारी टक्कर,14 की मौत
जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 17 गाडिय़ों को टक्कर मार दी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कई के शरीर टुकड़ों में बंट गए। किसी का पैर कट गया तो किसी का हाथ। हादसे में 10 घायल हो गए। 6 गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार दोपहर हरमाड़ा के लोहा मंडी पर हुआ। दोपहर करीब 1 बजे डंपर आरजे-14 जीपी 8724 लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर -14 से हाईवे पर चढऩे के लिए जा रहा था।
इस दौरान उसने गाडिय़ों को टक्कर मार दी। लोगों ने डंपर ड्राइवर को मौके से पकड़ लिया। वह नशे में था। ड्राइवर कल्याण मीणा विराटनगर का रहने वाला है, जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि हादसे से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले एक पेट्रोल पंप के बाहर डंपर ड्राइवर की एक कार सवार से कहासुनी हुई थी। हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र ने बताया कि डंपर खाली था। जो रोड नंबर 14 की तरफ जा रहा था। लोहा मंडी रोड पर करीब 300 मीटर दूर से लोगों को टक्कर मारता आ रहा था। कई वाहनों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए