डोटासरा ने की 85 सचिवों की नियुक्ति… देखें सूची
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसमें 85 नए सचिवों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने इनकी घोषणा की है। इसमें कई नए और पुराने चेहरे भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार अब जल्द ही नए उपाध्यक्ष और महामंत्री भी बनाए जाएंगे।

इसमें ज्यादातर युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस में काम कर चुके नेताओंं को मौका दिया गया है। नियुक्ति पाने वाले नेताओं में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के समर्थक है। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी जनवरी 21 में घोषित हुई थी। इसमें 39 पदाधिकारी थे। पुरानी कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष गोविंद मेघवाल, हरिमोहन शर्मा, डॉ. जितेंद्र सिंह, महेंद्रजीत मालवीय, नसीम अख्तर इंसाफ, राजेंद्र चौधरी और रामलाल जाट बनाए गए थे। इसके साथ ही आठ महासचिव जीआर खटाना, हाकिम अली, लाखन मीणा, मांगीलाल गरासिया, प्रशांत बैरवा, राकेश पारीक, रीटा चौधरी और वेदप्रकाश सोलंकी को नियुक्त किया था। इसके अलावा 24 सचिव भी बनाए गए थे।



श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन