मादक पदार्थों का तस्कर पुलिस गिरफ्त में
बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आईजी ओम प्रकाश की ओर से गठित की गई स्पेशल पुलिस टीम की ने वांछित अपराधी को आज गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार यह फरार आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी में फरार चल रहा था। जिसके ऊपर 5000 रु इनाम घोषित कर रखा था। पकड़ा गया आरोपी भुट्टो का बास निवासी 35 वर्षीय शब्बीर खां है। इसके खिलाफ अलग-अलग थानों में छह मामले दर्ज हैं। इसको पकडऩे वाली टीम में उप निरीक्षक देवीलाल, हेड कांस्टेबल विमलेश कांस्टेबल सुनील और बाबूलाल शामिल है।
आरोपी के खिलाफ सदर थाने में मारपीट,रायसिंहनगर,सूरतगढ़,समेजा कोठी श्रीगंगानगर,छत्तरगढ़ और पदमपुर थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किये हुए है। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। यह लंबे समय से रूहपोश होकर फरारी काट रहा था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए