राजस्थान में खूंखार आतंकी गिरफ्त में, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी
राजस्थान पुलिस की स्पेशल सेल एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस फ़ोर्स ने 25 हजार के इनामी आतंकी मेराजुद्दीन को गिरफ्त में लेने में कामयाबी हासिल की है। ये आतंकी 10 साल से फरार था, जिसे सरगर्मी से तलाश किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार आतंकी मेराजुद्दीन की गिरफ्तारी गंगापुर सिटी से हुई है। इस ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने में राजस्थान पुलिस के एडीजी दिनेश एमएन का भी ख़ास रोल रहा। गिरफ्त में लिए गए आतंकी को अब गंगापुर लाने की कवायद हो रही है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स इस आतंकी से अब जयपुर में गहन पूछताछ करके उसके नेटवर्क के अन्य सक्रीय सदस्यों तक पहुंचने की कोशिशों में जुटेगी। जानकारी के अनुसार एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स अब गिरफ्त में आए मेराजुद्दीन को एंटी टेररिस्ट स्कवॉड (एटीएस) के सुपुर्द कर देगी।

इसके बाद इस आतंकी से अग्रिम पूछताछ एटीएस ही करेगी। जानकारी के अनुसार मेराजुद्दीन औअर उसके साथियों की प्लानिंग भारत के कई हिस्सों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने और दहशत फैलाने की प्लानिंग थी। वर्ष 2014 से जयपुर एटीएस की टीम इस खूंखार आतंकी की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार ये तलाश आज 10 साल बाद ख़त्म हुई है। इस एक आतंकी की गिरफ्तारी के साथ राजस्थान से धरे गए आतंकियों की संख्या 13 पहुंच गई है। गौरतलब है कि सीकर जोधपुर और जयपुर जिले से अब तक 12 आतंकयों को गिरफ्त में लिया जा चुका है, जिसमें से सभी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई हुई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए