डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली तीसरी बार बने ‘काउन्सलर कौंसिल ऑफ इंडिया’ के राजस्थान चैप्टर प्रभारी
बीकानेर। नेशनल कॅरिअर काउंसलर डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली को तीसरे वर्ष पुन: ‘काउन्सेलर कौंसिल ऑफ इंडियाÓ (सीसीआई) के राजस्थान चैप्टर का अध्यक्ष (प्रेसीडेंट) नियुक्त किया गया है। सीसीआई के सचिव दिवाकर सिंह सिकरवार ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए बताया कि डॉ. श्रीमाली सीसीआई के राजस्थान चैप्टर प्रभारी का कार्य करते हुए सीसीआई के नये सदस्य बनाने, सीसीआई के नियमित कार्यो के साथ काउंसलर प्रशिक्षण का कार्य करेंगे।
सीसीआई भारत वर्ष में कार्यरत कॅरिअर एवं अन्य सामाजिक तथा भावनात्मक कॉउंसिलिंग प्रदान करने वाले काउंसलर का भारतीय संगठन है जो काउंसलरों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण में दक्षता प्रदान कर विभिन्न संस्थानों में काउंसलर पद पर नियुक्ति में सहायता प्रदान करता है।
सीसीआई ने अभी हाल ही में अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसियन के साथ भारत में मेंटल हैल्थ अवर्यनेस के लिए एमओयू किया है, तथा 70 देशों से अधिक मनोवैज्ञानिक संगठनों के साथ मिलकर सीसीआई पूरे भारत में मनोवैज्ञानिक एवं कॅरिअर काउंसलरों को एक मंच पर कार्य करने का अवसर प्रदान करता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन