डॉ. बोथरा डायग्नोस्टिक एवं इमेजिंग सेंटर का हुआ भव्य शुभारम्भ
160 स्लाइस कार्डिक सिटी स्कैन मशीन एवं मात्र तीन सैकेंड में हार्ट एंजियोग्राफी की सुविधा उपलब्ध
बीकानेर। डॉ. बोथरा डायग्नोस्टिक एवं इमेजिंग सेंटर का भव्य शुभारम्भ 15 अक्टूबर, बुधवार को पवनपुरी बी-2 में किया गया। संचालक कुशल बोथरा ने बताया कि पवनपुरी में ही पूर्व स्थाापित डॉ. बोथरा डायग्नोस्टिक एवं इमेजिंग सेंटर का स्थान परिवर्तन के बाद भव्य शुभारम्भ किया गया। आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष गणेशमल बोथरा, समाजसेवी शांतिलाल बोथरा, समाजसेवी विजयचंद बोथरा ने सेंटर का उद्घाटन किया। कुशल बोथरा ने बताया कि विगत 11 वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करने वाले इस डॉ. बोथरा डायग्नोस्टिक एवं इमेजिंग सेंटर में लैब सोनोग्राफी एक्सरे, मेमोग्राफी की सुविधाओं के साथ ही मात्र तीन सैकेंड में हार्ट एंजियोग्राफी करने की सुविधा उपलब्ध है। खास बात यह है कि यह संभाग का एकमात्र लैब है जहां पर 160 स्लाइस कार्डिक सिटी स्कैन मशीन की भी सुविधा है।
कार्यक्रम में एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी, जॉइंट डायरेक्टर डॉ. देवेन्द्र चौधरी, सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध, पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत आदि का आतिथ्य रहा। डॉ. राजेन्द्र बोथरा, डॉ.गुलाब बोथरा, डॉ. नितिन शर्मा, डॉ. सुनील बुढानिया एवं डॉ. दुर्गा गहलोत ने आभार व्यक्त किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन