डॉ. बी.सी. घीया ने संभाला पीबीएम अस्पताल का अधीक्षक पद
बीकानेर। पीबीएम में शुक्रवार को डॉ. बी.सी. घीया ने अधीक्षक के पद का कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. घीया ने कहा, कि पीबीएम अस्पताल का गौरवशाली इतिहास रहा है यहां पर काफी सीनियर डॉक्टर्स ने अपनी अच्छी सेवाएं दी है। इस परंपरा को आगे बढाते हुए हमारा मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम जनता तक सुगमता से पहुंचाना है। इस अवसर पर एस.पी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार, वरिष्ठ आचार्य डॉ. आर.डी. मेहता, डॉ. संजय कोचर, डॉ. विजय तुंदवाल, डॉ. आर.पी. लोहिया, डॉ. राकेश मणि, डॉ. रोहिताश कुलारिया, डॉ. मनोज मीणा, डॉ. प्रताप सिंह, वित्तीय सलाहकार पवन कस्वां सहित अन्य चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर और स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन