अंजू के बदले तेवर, जाने क्या है अगला प्लान
राजस्थान की भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू एक बार फिर से भारत आई है। अभी वह दिल्ली में बीएसएफ कैंप में रह रही है, जहां उससे पूछताछ हो रही है। अंजू लगभग 5 महीने बाद पाकिस्तान से भारत आई है। बाघा बॉर्डर के रास्ते अंजू पाकिस्तान से भारत आई है और उसे उसका पाकिस्तानी शौहर नसरुल्ला वाघा बॉर्डर तक छोडऩे आया। सुरक्षा एजेंसियां अंजू से पूछताछ कर रही हैं। जब अंजू बाघा बॉर्डर के रास्ते पंजाब में दाखिल हुई तो उसे पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ हुई। इसके बाद उसे दिल्ली आने के लिए एक महीने की एनओसी मिली है। अंजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान में मेरी खूब मेहमाननवाजी हुई है और कोई दिक्कत नहीं हुई। साथ ही उसने कहा कि वह भारत लौटकर भी काफी खुश है।

अंजू ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि वह पहले अपने पति अरविंद से तलाक लेगी और फिर उसके बाद वह अपने बच्चों को भी अपने साथ ले जाने की कोशिश करेगी। वहीं पाकिस्तान से लौटे अंजू के पति अरविंद और उसके बच्चों ने उससे मिलने से इनकार कर दिया है। अंजू के परिजन भी उससे मिलना नहीं चाहते और बात भी नहीं करना चाहते। इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम भी अरविंद और उसके बच्चों से मिलने उसके फ्लैट पहुंची थी और पूछताछ की। इस मामले में अंजू के परिवार के सभी जरूरी लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं राजस्थान के भिवाड़ी के एडिशनल एसपी ने कहा कि अंजू जब यहां पर आएगी तो उससे पूछताछ की जाएगी और अगर जरूरत पड़ी तो उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। अंजू के पति अरविंद ने भिवाड़ी के फूलबाग थाने में अंजू और नसरुल्ला के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। अरविंद ने आरोप लगाया है कि अंजू ने शादीशुदा होने के बावजूद बगैर तलाक लिए दूसरी शादी कर उसे धोखा दिया है और उसने पाकिस्तान से उसे धमकी दी है। उसने मेरे और मेरे बच्चों का त्याग किया है, जिससे मुझे मानसिक आघात हुआ है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए