घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का दुरूपयोग पाए जाने पर की कार्रवाई, 34 सिलेंडर जब्त
बीकानेर। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरूपयोग, अवैध रिफिलिंग तथा अवैध भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को की गई कार्रवाई में 34 घरेलू सिलेंडर जब्त कर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि बज्जू के मुख्य बाजार में रणजीतपुरा रोड पर विभिन्न गैस कपनियों के घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण बिना वैध दस्तावेजों के होना पाया। मौके पर गोखान सिंह पुत्र हरिराम बिश्नोई निवासी बज्जू खालसा के कब्जे से 26 एचपीसीएल, 5 इण्डेन तथा 3 गैस सिलेंडर बीपीसीएल के पाए गए। इस प्रकार 34 घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण एलपीजी अधिनियम, 2000 का उल्लंघन पाए जाने पर जब्त किए गए।
जब्त सिलेंडरों को प्रताप भारत गैस ऐजेंसी, बज्जू के गोदाम में सुरक्षित रखने हेतु सुपुर्द कर सुरक्षित रखने हेतु पाबंद किया गया। आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान सह प्रर्वतन अधिकारी भंवर सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे। जिला रसद अधिकारी ने घरेलू गैस सिलेंडरों का कहीं भी दुरूपयोग होता पाए जाने पर रसद कार्यालय के दूरभाष 0151-2226010 पर सूचना देने की अपील की।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन