घरेलू गैस के घटेंगे दाम, मिलेगी राहत
जयपुर। महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिल सकती है। तेल कंपनियों से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम घटने के संकेत मिल रहे हैं। गर्मियों में एलपीजी गैस की डिमांड घटी है। विधानसभा चुनाव भी नजदीक हैं। ऐसे में अगले. महीने होने वाली तेल कंपनियों की समीक्षा बैठक में गैस के दाम घटाने की संभावना है।

एलपीजी फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बातया कि अभी 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 1106.50 रुपए का है, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1879.50 रुपए है। 5 किलो का छोटा सिलेंडर 407.50 रु., 10 किलो का कंपोजिट सिलेंडर 788 रुपए का मिल रहा है। अब इनके दामों में 50 से 95 रुपए तक की कमी की जा सकती है। अगले महीने की एक तारीख को नई दरों की घोषणा हो जाएगी। गैस एजेंसियों को भी संकेत लगातार मिल रहे हैं ताकि वे उसी हिसाब से सिलेंडर की खरीद-फरोख्त करें।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन