घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरूपयोग होता दिखाई दे तो यहां करें सुचित
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्री सुमित गोदारा एवं जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग की रोकथाम हेतु जारी अभियान के तहत शुक्रवार को भी करवाई की गई। जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) भागूराम महला ने प्रवर्तन निरीक्षक राहुल गुलानी के साथ श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में रूपेश मिष्ठान भंडार पर औचक निरीक्षण किया। जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि दुकान के ऊपर बने मिठाई कारखाने में मिठाई बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग पाया गया। इस पर दुकान मालिक गोरधनदास थदाणी से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर सिलेंडरों को श्रीडूंगरगढ़ इंडेन गैस एजेंसी में रखवाए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरूद्ध एलपीजी अधिनियम, 2000 के खंड सं. 3, 4, 5 व 7 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है तथा उसके विरूद्ध सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरूपयोग होता दिखाई दे तो कार्यालय के दूरभाष 0151-2226010 पर सूचित करें जिससे नियमानुसार तुरंत कार्रवाई की जा सके तथा शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन